रांची, मार्च 4 -- रांची। इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सभागार नामकुम में बुधवार दोपहर 12:30 बजे होगा। दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। रांची क्षेत्रीय केंद्र के मुख्य अतिथि बीएयू के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे होंगे। रांची क्षेत्रीय केंद्र में समारोह के लिए 10,538 विद्यार्थी डिग्री के लिए योग्य हैं और इसमें 363 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...