नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इस बार केंद्रीय बजट में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) का बजट विगत वर्ष की अपेक्षा 10 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। विगत वर्ष इग्नू का कुल वित्तीय बजट 150 करोड़ था। इसे बढ़ाकर 160 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर का बजट 159.36 करोड़ से बढ़ाकर 169.06 करोड़ किया गया है। दोनों संस्थानों ने इस पर खुशी जाहिर की है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे उच्च शिक्षा के लिए सकारात्मक संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में इग्नू के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है, जो विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.