गिरडीह, नवम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र के नये विद्यार्थियों का परिचय सेशन कालेज के सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक अरविन्द मनोज कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्राचार्य ने क्षेत्रीय निदेशक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इग्नू राष्ट्र का सबसे बड़ा दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय है। जिसके लगभग दो हजार अध्ययन केंद्र हैं। जिसमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों के साथ डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई होती है। निदेशक ने इग्नू के पाठ्यक्रम को सहज और सरस बताया। मौके पर डॉ एम एन सिंह अध्यक्ष अंग्रेजी...