नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र डीएसबी परिसर नैनीताल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी अब 15 फरवरी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि अध्ययन केंद्र में स्नातक स्तर पर बीए, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए के साथ ही डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र डीएसबी परिसर नैनीताल में संपर्क कर सकते हैं या इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...