दुमका, फरवरी 4 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा जनवरी 2026 सत्र में नामांकन हेतु मंगवार को सेमस्टार 5 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रभारी प्राचार्य नव कुमार पाल के अध्यक्षता में प्रमोशनल बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता के रूप में डॉक्टर हिमांशु कुमार सिंह डॉक्टर रूपम कुमारी प्रोफेसर अमित राजा डॉ स्वर्ण कुमार सिंह ने भाग लेते हुए इग्नू में नामांकन के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू आज के समय में जन-जन तक पहुंच गया है। जो सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विश्व के 69 देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 के समन्वयक डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को संबो...