कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। पीएसआईटी में वार्षिक टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट इग्निशिया 2के26 के प्री-इवेंट प्री-इग्निशिया 2के26 का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 26 से 28 फरवरी के बीच होने वाले इग्निशिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसका दौर गुरुवार से शुरू हो गया है। इग्निशिया में तुम से ही... और मसकली.... जैसे सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड गायक मोहित चौहान का लाइव परफॉर्मेंस होगा। इग्निशिया में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राएं प्री-इग्निशिया में प्रदर्शन कर क्वालीफाई होंगे। इसको लेकर गुरुवार से ही छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। टेक्निकल, कल्चरल और स्पोर्ट्स के कुल 52 इव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.