रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर शुक्रवार को इक्फाई विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से नवाचार और उद्यमिता पर ऑनलाइन वार्ता आयोजित की गई। इसमें शॉपआमे की संस्थापक अवंतिका भौमिक गुप्ता ने अपनी उद्यमिता यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ नया करने की इच्छा और करियर ब्रेक ने उन्हें स्टार्टअप का आइडिया दिया। व्यक्तिगत बचत व लोकल सोर्सिंग से शुरुआत कर उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशंस में अपने कॉर्पोरेट कौशल का इस्तेमाल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और लचीली मानसिकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रो. सुमित कुमार सिन्हा, डॉ. पल्लवी कुमारी, इंद्रनील सहित शिक्षक व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.