रांची, फरवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया के इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में मेला सह दरिद्रनारायण भोज स्थल पर निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने विरोध किया। चुटिया नगर परिषद से संबद्ध सदस्यों ने रविवार को आमसभा कर मेला परिसर में किसी भी तरह के निर्माण का विरोध करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता जर्नादन महतो ने की। कहा गया कि मेला परिसर में खुले स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य विशेष दिन पर सनातनी समाज की ओर से कई तरह का आयोजन किया जाता है। वहां निर्माण होने से वर्षों पुरानी परम्परा और व्यवस्था में व्यावधान आएगा। मंदिर कमेटी की ओर से मौजूद पवन सोनी ने भरोसा दिया कि दरिद्रनारायण भोल स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जाएगा। बैठक में सभी समाज के लोगों की सहमति से संगठन के संचालन को लेकर कमेटी के गठन पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.