रांची, मई 30 -- रनिया, प्रतिनिधि। इक्किवाइस एलायंस फाउंडेशन ने गुरुवार को सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र, रनिया में अपने पहले स्थापना दिवस को गरिमा और साझेदारी के साथ मनाया। कार्यक्रम को लैंगिक हिंसा से प्रभावित महिलाओं और सामुदायिक नेताओं को समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि प्रतिमा कंडुलना, सावित्री देवी और पूनम कुमारी समेत कई प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। 10 पीड़ित बहनों और नेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। संस्थापक नीलेश कुमार सिंह ने संगठन की एक वर्ष की यात्रा साझा करते हुए कहा कि इक्किवाइस का लक्ष्य हर व्यक्ति को गरिमा दिलाना है। पौधारोपण और घरेलू हिंसा पर थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का मंचन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.