कौशाम्बी, मई 3 -- आकांक्षी विकास खंड कौशाम्बी के उच्च प्राथमिक विद्यालय म्योहर में शनिवार को ईको क्लब गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह एवं नीति आयोग से आकांक्षी ब्लॉक फेलो राजेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारीद्वय ने बच्चों को ईको क्लब के गठन व उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। बीईओ कौशाम्बी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इको क्लब का गठन किया गया है। सभी बच्चे अपने विद्यालय, समुदाय और आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। इको क्लब का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में कुशल नेतृत्व क्षमता का विकास करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है। सीएम फेलो राजेश कुमार ने बच्चों के शिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.