बेगुसराय, जनवरी 11 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' के गठन संबंधी शिक्षा विभाग के निर्देश को कई स्कूलों ने अब तक क्रियान्वित नहीं किया है। ऐसे स्कूलों को अब 31 जनवरी तक क्लब का गठन कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' गठन करने व गठन संबंधी अधिसूचना संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था लेकिन बहुत से स्कूलों द्वारा अपलोड नहीं की गयी है। इसको लेकर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने स्कूलों में 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' का गठन कर उसकी अधिसूचना पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि 31 जनवरी तक स्कूलों मे...