अल्मोड़ा, मार्च 23 -- शराब की दुकानों का विरोध अब इकूखेत में भी शुरू हो गया है। इसको लेकर उत्तराखंड जनकल्याण समिति व मूल निवास भू-कानून संघर्ष समन्वय समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। सरकार पर रोजगार देने के बजाए नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। समिति के लोगों का कहना है कि रोजगार नहीं होने से गांवों में तेजी से पलायन हो रहा है। लोगों के पास मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। एक तरफ सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड की बात करती है। वहीं, दूसरी ओर गांव गांव में शराब की दुकानें खुलवाकर युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने का काम किया जा रहा है। समिति के सदस्यों का कहना है कि सरकार को क्षेत्र में पलायन की समस्या, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। शराब की दुकान खोलकर पहाड़ी की शांत वादियों में जहर घुलने नहीं दिया जाएगा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.