बिजनौर, फरवरी 12 -- नगीना। नगर के मोहल्ला अकबरान स्थित इकबाल मैमोरियल कन्या जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को कक्षा सात विद्याधियों द्वारा एक विदाई पार्टी का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाओं, उज्ज्वल भविष्य की दुआओं के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।विदाई समारोह में मिस्टर सुबहान फेयरवेल व अल सबा नाज मिस फेयरवेल चुनी गई।इस विदाई समारोह का संचालन सहायक अधयापिका इकरा जैदी ने किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य कु.फरहीन ने विद्याधियों से लगन के मेहनत के साथ पढ़ाई करने व देश सेवा करने की सीख दी।इस मौके पर कक्षा सात व आठ के छात्र छात्राओं के साथ स्कूल के समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही।अंत के स्कूल प्रबंधक हसन जावेद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.