झांसी, फरवरी 17 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को गांव रेबन में एक घर का चिराग बुझ गया। इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे से झूलता मिला तो परिजन बिलख पड़े। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव रेवन व हाल मऊरानीपुर के मोहल्ला परवारीपुरा निवासी मोतीलाल उर्फ मोंटी बेटा मोहनलाल कुशवाहा बीती रात घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी उसने पंखें के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। मंगलवार को जब परिजन घर पहुंचे तो मोंटी की कोई आहट नहीं? हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। फांसी की खबर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.