नई दिल्ली, मई 19 -- यूपी के सुलतानपुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के केनौरा गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में इकलौते बेटे ने अपने पिता की ईट से प्रहार कर हत्या कर दी। पिता को बचाने दौड़ी बहन पर भी हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। दिलदहला देने वाली घटना से गांव मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार केनौरा गांव निवासी हृदयलाल वर्मा (55) के एक बेटा श्रवण कुमार और चार बेटियां हैं। बताया जाता है की बेटा श्रवण कुमार नशे का आदी है। अक्सर शराब पीकर वह घर पहुंचकर परिजनों को परेशान करता था। रविवार की रात करीब 9:00 बजे नशे की हालत में श्रवण घर पहुंचा तो पिता ने उसे खरी खोटी सुनाई। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह पिता हृदयलाल पर हमला ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.