देवरिया, दिसम्बर 2 -- रामलक्षन (रुद्रपुर) हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर जनपद के हरैया गांव में बिजली की चपेट में आने देवरिया के युवक की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सरहबस समुदा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश के चार बेटियों के बीच इकलौता बेटा सचिन (18) था। सचिन दूसरे के रथ रोड लाइट पर सजावट का काम करता था। रविवार को गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के हरैया गांव के कुड़िहवा टोला में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के रहने वाले राममिलन के बेटे की बारात गई थी। जिसमें सचिन रथ रोड लाइन के साथ गया था। देर रात में द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच उपर से गए बिजली विभाग के एलटी तार रथ से सट गया। जिससे पूरे रथ में करंट उतर गया करंट की चपेट में आने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। ...