जौनपुर, फरवरी 10 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के झुन्ना लाल यादव पुत्र स्व. समतुल्य यादव निवासी ग्राम बरैछाबीर ने चंदवक थाने में तहरीर देकर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार झुन्ना ने सोमवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे मेरा इकलौता पुत्र 30 वर्षीय आकाश परसौड़ी अपने ननिहाल से बाइक से आ रहा था। मोढ़ैला नहर पुलिया के पास एक ट्रेलर ने पीछे से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया। इससे आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ट्रेलर को भी पकड़ लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.