गाजीपुर, फरवरी 19 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उचौरी ग्रामसभा निवासी प्रवेश वर्मा के चार वर्षीय बेटे हर्ष की बीमारी की वजह से मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोते के मौत के सदमे में दादी को भी दिल का दौरा पड़ गया। कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। दादी-पोते की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। प्रवेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा चार वर्षीय हर्ष की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन और ग्रामीण शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज पहुंचे ही थे कि घर से सूचना आई हर्ष की दादी 56 वर्षीय उमा देवी की भी हृदय गति थम गई। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उमा द...