शामली, मार्च 26 -- सांसद इकरा हसन ने किसानों एवं बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। मंगलवार को कैराना सांसद इकरा चौधरी ने संसद में कहा कि सरकार का बजट न तो किसानों और ना ही युवाओं के लिए फायदेमंद है, बल्कि गरीब मजदूर आम व्यापारी भी इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जिस कारण भारत विश्व स्तर पर 100 से अधिक देशों से पीछे है। सरकार जीडीपी के डेटा पर बात करने को तैयार नहीं है। सरकार दावा कर रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है, लेकिन शिक्षित युवा बेरोजगार है। सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की हालत बद से बदतर है। किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की आय लगातार घट रही है तथा लागत बढ़ रही है। सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.