रुडकी, मार्च 20 -- इकबालपुर में गुरुवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों द्वारा अपनी समस्याएं बताई गईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। इकबालपुर स्थित ग्राम पंचायत भवन में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 12 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जमीन की पैमाइश तथा खेतों में चक रोड पर अतिक्रमण, वृद्धावस्था पेंशन, इकबालपुर में स्ट्रीट लाइट न लगने की समस्या, इकबालपुर के पास कन्हैया मंदिर में जलभराव के कारण नाला निर्माण की मांग की गई। इसके साथ-साथ नालों की सफाई न होना, ग्राम पंचायत भवन के सौंदर्यीकरण की मांग की गई। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.