रुडकी, अगस्त 6 -- फाटक संख्या 520, यानी इकबालपुर फाटक, अब 9 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से पुलिस प्रशासन और ग्राम प्रधान से सहयोग की अपील की गई है। बताया गया है कि 9 अगस्त की सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद फाटक मार्ग को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर रेलवे रुड़की के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा इस संबंध में पुलिस प्रशासन और इकबालपुर ग्राम प्रधान को पत्र भेजा गया है। दरअसल, रेलवे द्वारा इकबालपुर फाटक पर सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 4 अगस्त से शुरू हुआ था और पहले इसे 6 अगस्त तक पूरा किया जाना था। इसी अवधि के लिए पुलिस प्रशासन ने फाटक मार्ग को आमजन के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, अब रेलवे ने बताया है कि छह अगस्त तक कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए, रेलवे ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.