संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लघु सिंचाई विभाग संतकबीर नगर की वार्षिक बैठक मंगलवार को सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्विनी कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में आहूत की गई। इसमें जनवरी माह की कार्यवृत्ति पर चर्चा करते हुए नए वार्षिक अधिवेशन पर निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तत्कालीन कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से इं. दिलीप कुमार कन्नौजिया को जनपद अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा बद्री प्रसाद को सचिव, अमरेश कुमार को कोषाध्यक्ष और श्रवण कुमार सिंह को संयोजक के लिए मनोनीत किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अशोक धर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.