कौशाम्बी, जनवरी 21 -- कौशाम्बी पुलिस ने इंस्पेक्टर बनकर पीड़ितों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने सैनी इलाके के एक व्यक्ति से इंस्पेक्टर राजीव बनकर 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। मुकदमा कायम करने के बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बता दें कि यूपी कॉप पोर्टल से एफआईआर डाउनलोड कर ठगी किए जाने के इस खेल की बाबत आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पहले ही आगह किया था। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि सैनी इलाके के पीड़ित की ससुराल क्षेत्र के ही एक गांव में है। उसकी ससुराल की नाबालिग लड़की को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। मामले में अपहर्ता के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। उसी दौरान आरोपी ठग ने खुद को इंस्पेक्टर राजीव बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.