गुमला, मई 13 -- भरनो। इंस्पेटर विनय कुमार ने मंगलवार को करंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, साफ-सफाई, कर्मियों की वर्दी सहित अनुशासन की जांच की। निरीक्षण के क्रम में थानेदार आशीष केसरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित एंटी क्राइम वाहन जांच चलाने,अंधविश्वास और नशापान के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश भी दिया। मौके पर थाना प्रभारी आशीष केसरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.