अमरोहा, जनवरी 5 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। एक इंस्पेक्टर के बेटे ने ओवरब्रिज के किनारे बने डिवाइडर पर थार चढ़ाकर तेज रफ्तार में दौड़ा दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना भानपुर फाटक की ओर स्थित हाईवे ओवरब्रिज की बताई जा रही है। युवक स्टंट करने के उद्देश्य से थार को डिवाइडर पर चढ़ाकर काफी दूर तक दौड़ाता रहा। अचानक डिवाइडर पर दौड़ती गाड़ी देखकर लोग कुछ देर तक हालात समझ नहीं पाए। बाद में जब वाहन नीचे उतारा गया, तब स्टंट की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक एक इंस्पेक्टर का ...