लखनऊ, सितम्बर 27 -- महानगर इलाके में 35वीं वाहिनी पीएसी के स्वीमिंग पूल में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी की डूबने से हुई मौत मामले में भले ही पोस्टमार्टम में मौत कारण हार्ट अटैक बताया गया हो, लेकिन कुछ पहलुओं को लेकर पुलिस ने जांच की तैयारी की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। कोई और वजह नहीं है। सामान्य जांच की जाएगी। अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर निवासी इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी मौजूदा समय में कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह 35 वीं वाहिनी पीएसी के स्वीमिंग पूल में तैराकी करने गए थे। उसी में उनकी डूबने से मौत हो गई थी। करीब पांच घंटे बाद एसडीआरएफ ने शव निकाला था। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस अफसरों के अलावा फोरेंसिक टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.