सहारनपुर, मार्च 13 -- सहारनपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जिले के 69 छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। जिले के विभिन्न विद्यालयों द्वारा विज्ञान शिक्षक के विशेष मार्गदर्शन में अपने-अपने इन्वेंशन यानी नवाचारों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया था। जिसमें बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच नवाचार को बढ़ावा देने को लेकर विशेष रूप से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का संचालन किया जा रहा है। विभाग इनके नवाचारों का प्रोटोटाइप व मॉडल विकसित करने को लेकर सभी चयनित छात्र छात्राओं के खाते में 10000 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। उक्त राशि के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.