जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- नवाचार की भावना, वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना की केंद्र सरकार की योजना इंस्पायर अवार्ड में पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 165 मॉडल के साथ जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर काबिज पलामू के 210 मॉडल चयनित हुए हैं। अब इन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षमता को दिखाने का अवसर मिलेगा। पूर्वी सिंहभूम जिले से इंस्पायर अवार्ड के लिए सत्र 2024-25 सत्र के लिए चयनित 165 बच्चों को दस दस हजार की राशि अपने मॉडल प्रस्तुत करने के लिए दिए गए थे। इंस्पायर अवार्ड के लिए सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम के मध्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के आइडिया अपलोड किए गए हैं। इंस्पायर अवार्ड के लिए इस बार जिले से 1791 आवेदन...