लखनऊ, फरवरी 22 -- मड़ियांव की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नौकरी का झांसा देकर नगदी और जेवर ऐंठ लिए गए। ठगी करने के लिए आरोपियों ने मृत व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल किया। मामले का खुलासा होने पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। जालसाजों की बात न मानने पर अश्लील फोटो वॉयरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आधारखेड़ा फैजुल्लागंज निवासी पीड़िता ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने युवती से नौकरी दिलाने की बात की। युवती उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि पीड़िता को बहला फुसलाकर कई बार अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर उससे सोने की तीन चेन, द...