रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 'इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज' का नाम बदलकर अब 'डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, रांची यूनिवर्सिटी' कर दिया गया है। यह निर्णय बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के नियमों के प्रावधानों के तहत लिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 'इंस्टीट्यूट' शब्द बीसीआई के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। बीसीआई केवल विश्वविद्यालय विभाग (डिपार्टमेंट), स्कूल ऑफ लॉ अथवा संबद्ध कॉलेज के अंतर्गत संचालित 'सेंटर फॉर लीगल एजुकेशन' को ही मान्यता देता है। इसी विसंगति को दूर करने के लिए नाम परिवर्तन का निर्णय लिया गया। इस नामकरण को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के छात्र लगातार विरोध कर रहे थे। छात्रों का तर्क था कि तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण नाम के कारण उनकी डिग्री की वैधता पर ...