लखनऊ, फरवरी 20 -- इंस्टाग्राम पर अंजान युवकों से दोस्ती होने के बाद नाबालिग दो चचेरी बहनें उनसे मिलने मुरैना मध्यप्रदेश पहुंच गईं। सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। अमौसी निवासी दो चचेरी बहने महाशिवरात्रि की सुबह करीब छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। तो परिजनों ने खोजबीन की। जानकारी मिली कि दोनों लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित अमौसी रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन से कानपुर की ओर गई थीं। इसके बाद परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। साथ ही साइबर सेल और सर्विलांस की मदद ली। उसके बाद पुलिस टीम ने दोनों किशोरियों को मध्यप्रदेश के मुरैना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.