पानापुर (सारण), अक्टूबर 10 -- बिहार के सारण(छपरा) में सोशल मीडिया के शौक में एक युवती ने ऐसा कांड कर दिया कि सबके होश उड़ गए। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने से पति के रोकने पर गुरुवार को पत्नी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा गांव निवासी मुसरफ आलम की 22 वर्षीय पत्नी गुलशन खातून इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। बताया जाता है कि गुलशन का पति बेंगलुरु में रहकर नौकरी करता है। हाल के दिनों में जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती है, तो उसने ऐसा करने से मना किया। पति की इस बात से नाराज होकर गुलशन ने बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.