अमरोहा, मई 18 -- इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत के दौरान पीएसी जवान ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा बातचीत करने के बहाने से होटल में बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पीएसी जवान के अलावा माता-पिता समेत दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की नवंबर 2023 में इंस्टाग्राम पर अंकित नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी, जो डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत का रहने वाला है और पीएसी में नौकरी करता है। वर्तमान में उसकी तैनाती मुरादाबाद में चल रही है। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.