मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर गांव में रहने वाली एक विवाहिता सोशल मीडिया को लेकर हुए पति से विवाद के बाद कही चली गई। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर बने एक युवक के संपर्क में थी और उसी युवक के साथ नकदी व जेवरात लेकर चली गई। पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से हुई थी। दंपती का दो साल का एक बेटा भी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अपने नाम से आईडी चलाती थी और आए दिन किसी युवक से चैटिंग करती रहती थी। कई बार समझाने और आईडी बंद करने को कहने के बावजूद पत्नी नहीं मानी। आरोप है कि पत्नी न तो घर के कामकाज पर ध्यान देती थी और न ही अपने छोटे बेटे की देखभाल करती थी, जिससे बच्चा पूरे दिन रोता रहता था। पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.