मेरठ, दिसम्बर 26 -- इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए गए वेट लिफ्टिंग की फोटो पर गलत कमेंट ने विवाद करा दिया। जिस युवक ने कमेंट किया उसके घर पर बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। आरोपी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। मोहल्ला लालकुआं निवासी अजीम ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वेटलिफ्टिंग की एक पोस्ट पर कमेंट कर दिया था। जिस युवक की वो पोस्ट थी उसने कमेंट पर एतराज जताया तो उसने कमेंट हटा दिया, साथ ही युवक से माफी मांग ली। आरोप है कि कुछ देर बाद उसके पास कॉल आई। युवक ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए कमेंट को लेकर उसे गालियां दी और भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि देर रात वह घर में था। इस...