नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, का. सं.। न्यू उस्मानपुर पुलिस ने सोमवार को खतरनाक तरीके से बाइक चलाने और स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय तुषार पुनिया, 20 वर्षीय तनिष्क मावी और 20 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। तीनों खजूरी खास इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की बाइक जब्त कर ली है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिली थी। आरोपी रील्स के लिए स्टंटबाजी कर रहे थे। मामले में तुषार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...