हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद: पिछले दिनों हुए सेना के जवान हत्याकांड में अब मृतक की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। मृतक जवान की पत्नी का कहना मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं पीड़िता का कहना है कि उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया था। पिछले दिनों गुरुवार को सेना के जवान अखिलेश कुमार निवासी समदपुर की गोली मारकर बढ़ार चौराहे के निकट उस समय हत्या कर दी थी। जब जवान अपने दोस्त की कार से हाथरस न्यायालय से तारीख करके वापस अपने घर आगरा जा रहा था। हमलावरों ने जवान को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मृतक की बहन ने गांव के दस नामजद सहित तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पिछले दिनों दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.