वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। बड़ी गैबी निवासी रोहित कुमार ने भेलूपुर थाने में अंजना कुमारी नामक युवती के खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। बताया कि युवती ने एक इंस्टाग्राम आईडी पर अपने साथ एडिट आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। वह जेल भेजवाने की धमकी दे रही है। इसके पहले युवक की मां से युवती और लालचंद्र समेत अन्य ने गाली गलौज की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...