बरेली, सितम्बर 12 -- इंस्टाग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अभद्र पोस्ट की। उस पर महिला का फोन नंबर भी अंकित कर दिया। जिसके बाद महिला के फोन पर लोगों की तमाम काल आने लगी। आहत होकर महिला ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के एक मोहल्ले की महिला का इंस्टाग्राम पर एकाउंट है। महिला ने बताया की शोहदे ने महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी एकाउंट बनाया। जिस पर उसने महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखी। महिला का फोन नंबर भी फर्जी आईडी पर डाल दिया। जिसके बाद तमाम लोगों के फोन महिला के फोन नंबर पर आने लगे। महिला ने परेशान होकर अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से मैसेज डालना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला थाने पहुंची। उसने आरोपी को चिन्हित करके कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.