आगरा, दिसम्बर 13 -- सदर क्षेत्र निवासी सगी बहनों को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। आरोप है कि दो अज्ञात युवकों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सगी बहनों को बदनाम किया है। बड़ी बहन के नाम से अकाउंट बनाया गया। उसमें दोनों बहनों की फोटो डाली गईं। कुछ फोटो एआई की मदद से अश्लील बनाई गईं। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवतियों के पिता ने पुलिस को बताया कि दो युवक बेटियों का पीछा करते थे। दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। इनकार पर धमकाने लगे। तेजाब तक डालने की धमकी दी। यह तक बोला कि पिता को गोली मार देंगे। उन्हें परिचितों से जानकारी हुई कि इंस्टाग्राम पर बड़ी बेटी के नाम से कोई अकाउंट बनाया गया है। उसमें अश्लील फोटो अपलोड किए गए हैं। चेहरा बेटियों का है और शरीर किसी और का है। पीड़ित ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.