औरैया, फरवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में चार युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें लगा दी हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के मुताबिक वायरल पोस्ट व वीडियो की जांच में सामने आया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित माडा गैंग से जुड़े अमन ठाकुर ने फायरिंग कर वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो व फोटो में अमन ठाकुर के साथ विशाल ठाकुर, शिव ठाकुर और देवा ठाकुर भी दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में शिव ठाकुर के हाथ में पिस्टल और देवा ठाकुर के हाथ में ब...