लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ। आशियाना के एक युवक की बहन की फोटो लगा किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दोस्तों व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजे। मामला संज्ञान में आने पर युवक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी बनाई है। जिसमें उसकी बहन का फोटो लगा हुआ है। उसी आईडी से रिश्तेदारों और दोस्तों के पास अश्लील मैजेस भेजे जा रहे हैं। उसकी बहन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल में शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद दो दिन पूर्व ही एक और नई फेक आईडी बना ली गई है। युवती के भाई ने आशियाना थाने पर शिकायत की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। ------ बंद मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.