मुरादाबाद, फरवरी 19 -- इंस्टाग्राम पर युवती और उसके भाई के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बागपत के युवक ने अपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। शिकायत पर आरोपी ने युवती को मारपीट कर रेप करने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मझोला के एकता कालोनी मंडी समिति निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बागपत के छपरौली के गांव हैवा निवासी राजा नाम के युवक ने उसके और उसके भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जीआईडी बना लिया है। राजा उस फर्जी आईडी से गंदे-गंदे कमेंट कर रहा है। इससे उसकी और उसके परिवार की छवि धूमिल हो रही है। उसने राजा को कॉल करके शिकायत की तो उसने गाली गलौज करते हुए अपहरण कर रेप करने की धमकी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजा के खिलाफ धमकी देने और ...