नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, संवाददाता। सिरफिरे ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सेक्टर-1 निवासी युवती के फोटो वायरल कर दिए। इसका पता चलने पर पीड़िता ने फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे पिछले दिनों पता चला कि इंस्टाग्राम पर किसी सिरफिरे ने उसके नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी अकाउंट बना लिया है। पीड़िता ने मैसेज कर ऐसा करने से मना किया तो उसने एक बार मिलने की बात बोली। इस तरह और फोटो डालकर रुपये कमाने का प्रलोभन भी दिया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात कही। उसने अकाउंट पर आगे कुछ नहीं किया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने ने युवती की दोस्त और जानकार को मार्फ्ड फोटो भेज दिए। पीड़िता के मना करने बाद भी वह फोटो भेजकर बदनामी कर रहा है। पीड़िता को पता चला है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.