रामपुर, जनवरी 20 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर धार्मिक कमेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपी पर शांति भंग की कार्यवाही की है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव का है। गांव निवासी मोहम्मद सालिम ने इंस्टाग्राम पर धार्मिक कमेंट किया था। धार्मिक कामेंट वायरस होते ही लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। शिकायत मिलते ही अजीमनगर पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी को मजिस्ट्रेड के समक्ष पेश कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...