अमरोहा, मार्च 17 -- नगर निवासी युवती ने युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने के संग ब्लैक मेलिंग और बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। रविवार को कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी नगर के एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह रुपयों की डिमांड करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कई बार अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण किया। गत 12 मार्च को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। वहां उसने उसे एक होटल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी उसे अपनी बहन-बहनोई के घर ले गया। युवती ने बताया कि वहां उसे पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.