मुरादाबाद, मार्च 25 -- इंस्टाग्राम से कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की फोटो चुराकर एक युवक ने उसे एडिट करके अश्लील बना दिया। बाद में किशोरी के नाम से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वह अश्लील फोटो अपलोड कर दी। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर कटघर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर आईडी है। आरोप लगाया कि उस आईडी से कोई व्यक्ति बेटी की फोटो चोरी करके उसे एडिट करके अश्लील फोटो में बदल दिया। बाद में बेटी के नाम से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी ने उससे वह अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इससे उसकी बेटी के साथ ही पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। पीड़िता की मां के अनुसार जानकारी करने पर पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से फर्जी इंस्टाग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.