बिजनौर, सितम्बर 28 -- बिजनौर। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम पेंदा निवासी शारिक पुत्र फुरकान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी गौतम राय ने बताया कि आरोपी शारिक का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.