कौशाम्बी, फरवरी 20 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौंगावां गांव का फिरोज पुत्र दम्मन अली पैर से दिव्यांग है। उसने बताया कि फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी सगे भाई चांद अहमद और नफीस इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं। इस काम में सरसवां (महेवाघाट) निवासी कुरबान अली व उसकी पत्नी रुक्साना भी आरोपियों की मदद करती है। पीड़ित के मुताबिक दो फरवरी को परिवार न्यायालय जाते वक्त कुरबान अली ने अपनी बीवी के साथ मिलकर रास्ते में उसकी पिटाई की। मुकदमे में सुलह नहीं करने पर जानलेवा भी धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत 16 फरवरी को एसपी राजेश कुमार से की थी। उनके आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...