दुमका, फरवरी 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट- तिलकपुर गांव की एक 30 वर्षीय विवाहिता सुमा देवी को इंस्ट्राग्राम से एक युवक से प्रेम हो गया और अपने तीन छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। उक्त विवाहिता बीते 12 जनवरी को सोशल साइड प्रेमी के घर आंध्र प्रदेश चली गई। जिसे पुलिस ने विशाखापटनम से आगे मछलीपटनम शहर से बरामद कर थाना लाया गया। बताये कि उक्त विवाहिता के पति निरंजन मंडल ने थाना में आवेदन देकर पत्नी का घर से फरार होने की शिकायत किया गया था। जिसमें बताया था कि उसके तीन छोटे छोटे बच्चे है। उक्त विवाहिता अक्सर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से घंटों बातचीत करता था। जिसको लेकर पति पत्नी में कहासुनी व विवाद भी हमेशा होता था। पति द्वारा बात करने से मना करने पर बीते 12 जनवरी से वह घर से गायब हो गयी थी। वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने...